SSC OTR Registration 2025: क्या है और कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

SSC OTR (One Time Registration) स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा शुरू की गई एक प्रक्रिया है। SSC ने एक नई वेबसाइट 17 जनवरी 2024 को लॉन्च की है, जहाँ उम्मीदवारों को एक बार अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

आएये इस लेख में हम SSC OTR Registration की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझते है।

SSC OTR Registration 2024

What is SSC OTR?

SSC OTR (One Time Registration) स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा शुरू की गई एक नई प्रक्रिया है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण करके बार-बार विवरण भरने से छुटकारा मिलेगा। इससे परीक्षा प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी। SSC OTR Registration को पूरा करना काफी सरल है, आएये जानते है SSC OTR के फायदे

Benefits of SSC OTR

  • SSC OTR Login के जरिए उम्मीदवारों को बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं होती।
  • एक ही प्रोफाइल का इस्तेमाल सभी SSC परीक्षाओं के लिए कर सकते हैं।
  • भर्ती प्रक्रिया में समय की बचत और पारदर्शिता बढ़ती है।

How to Register for SSC OTR ?

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    सबसे पहले SSC OTR Registration के लिए आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) पर जाना होगा।
  2. नया पंजीकरण (New Registration)
    ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  3. दस्तावेज़ अपलोड करें
    फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। ध्यान रखें कि दस्तावेज़ स्पष्ट और सही होने चाहिए ताकि SSC OTR Login में कोई समस्या न हो।
  4. विवरण की जांच करें और सबमिट करें
    सभी जानकारी की ठीक से जांच करने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

Documents Required for SSC OTR Registration

  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPEG/PNG फॉर्मेट)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

SSC OTR नंबर या Password भूल जाने पर क्या करें? (SSC OTR Forgot)

अगर आप अपना SSC OTR Number या SSC OTR Password भूल जाते हैं, तो:

  • लॉगिन पेज पर जाएं: “Forgot Password” या “Forgot Registration Number” पर क्लिक करें
  • आवश्यक जानकारी भरें: अपना रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • रिकवरी लिंक प्राप्त करें: आपको मिले ईमेल या एसएमएस में दिए गए निर्देशों का पालन करें।

How to Login for SSC OTR?

  1. SSC OTR Login के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘Login’ पर क्लिक करके अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  3. लॉगिन के बाद, आप अपनी प्रोफाइल में जाकर जरूरी विवरण अपडेट कर सकते हैं।

Live Photo Feature On The SSC Website

SSC OTR Registration में एक नई सुविधा जोड़ी गई है, जिसमें उम्मीदवार परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान लाइव फोटो अपलोड कर सकते हैं। आप इसके लिए कैमरा या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा धोखाधड़ी को रोकने और भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लागू की गई है।

पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, यहां कुछ महत्वपूर्ण लिंक दिए गए हैं जो SSC OTR से संबंधित हैं:

SSC OTR Registration | SSC OTR LoginSSC OTR Forgot
SSC Official WebsiteSSC OTR Notification

Conclusion

SSC OTR पंजीकरण को पूरा करना उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो एसएससी परीक्षाओं के लिए आसानी से आवेदन करना चाहते हैं। एक बार पंजीकरण प्रक्रिया के फायदों से आप समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। और हा SSC OTR में दिए गये अपनी जानकारी को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

FAQs On SSC OTR Registration

SSC OTR क्या है? (What is SSC OTR?)

SSC OTR (One Time Registration) एक नई प्रणाली है जिसमें उम्मीदवारों को बार-बार पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती है। यह सभी SSC परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

SSC OTR Registration के लिए कौन पात्र है?

कोई भी उम्मीदवार जो SSC की किसी परीक्षा में आवेदन करना चाहता है, SSC OTR के तहत पंजीकरण कर सकता है। सभी भारतीय नागरिक इसके लिए पात्र हैं।

SSC OTR Registration कैसे करें?

SSC OTR के लिए आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘New Registration’ विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं और अपना व्यक्तिगत विवरण भर सकते हैं।

SSC OTR Registration के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता है?

आपको पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

क्या मैं SSC OTR में अपने विवरण को बाद में अपडेट कर सकता हूँ?

हां, आप SSC OTR में अपने विवरण को लॉगिन करने के बाद कभी भी अपडेट कर सकते हैं।

SSC का फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैसे अपलोड करें?

SSC का फॉर्म भरते समय लाइव फोटो अपलोड करने के लिए आप कैमरा या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। SSC की वेबसाइट या ऐप पर दिए गए निर्देशों का पालन करके आप अपने आवेदन प्रक्रिया के दौरान रियल-टाइम फोटो आसानी से अपलोड कर सकते हैं।